लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनाव के संदर्भ में घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें पार्टी ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, और आदिवासियों को उनका हक मिलने की गारंटी दी है। मध्य प्रदेश में जातियों की जनगणना कराकर उन्हें उनके आनुपातिक हिस्सेदारी का भी वादा किया गया है। साथ ही, महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना का भी वादा किया गया है, और मेधावी छात्रों को लैपटॉप और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का भी वादा किया गया है
