लखनऊ: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दी।

लखनऊ के सरोजिनी नगर में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दी। उन्होंने दिव्यांगजनों को सशक्त करने का संकल्प दिखाया और 10 दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकिल देने के साथ-साथ यूपी सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। विधायक ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने ऑफिस की मदद के लिए दिव्यांगजनों से जुड़ने का आग्रह भी किया।

Related Articles

Latest News