लखनऊ: दुखभरे दिल से राजा महमूदाबाद को विदा किया गया। राजा महमूदाबाद के जनाजे में लोगों ने एक साथ शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन ने नमाज़े जनाजा पढ़ी, जबकि सुन्नी समुदाय के टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फज़ले मन्नांन ने भी नमाज़े जनाजा पढ़ी। राजा साहब को कर्बला महमूदाबाद में अंतिम संस्कार दिलाया गया।
