रोमांटिक ट्रैक 'बारिशों' में नजर आएंगे शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी


मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी एक साथ नए म्यूजिक वीडियो ‘बारिशों’ में नजर आएंगे। अभिनेता शरद मल्होत्रा ​​ने रोमांटिक ट्रैक ‘बारिशों’ में अपने काम को लेकर बात की।

शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘बारिशों’ रिलीज हो गया है और दर्शकों को गाने में उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। पायल और उदित नारायण द्वारा गाया गया यह गाना 90 के दशक की याद दिलाता है।

एक्टर शरद मल्होत्रा ने गाने के दौरान आकांक्षा के साथ अपने किसिंग एक्सपीरियंस और अन्‍य बातें भी साझा की।

आकांक्षा बिग बॉस ओटीटी हाउस में स्क्रीन पर जैद हदीद को किस करने के बाद से ही खबरों में हैं, जहां उन्होंने उन्हें खराब किसर कहा था। शरद और आकांक्षा ने स्क्रीन पर एक-दूसरे को दो बार किस भी किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह वाकई एक खराब किसर हैं, शरद ने जवाब देते हुए कहा, मैंने स्क्रीन पर जो कुछ भी अनुभव किया है वह यह है कि वह अपने किरदार में बहुत अच्छी तरह से ढल जाती हैं। हमने स्क्रीन पर एक-दूसरे को दो बार किस किया है और दोनों बार वह पूरी तरह से अपने किरदार में थीं।

गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना 90 के दशक की याद दिलाता है। पायल और उदित जी ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया है।

‘बारिशों’ एक रोमांटिक मानसून ट्रैक है जिसे पायल देव और उदित नारायण ने गाया है। गाने को आदित्य देव ने कंपोज किया है। गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं और इसमें शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News