राष्ट्रपति ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया


नई दिल्ली,18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने दो राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर जारी किए गए आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत के राष्ट्रपति ने इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में और रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा की गईं ये दोनों नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एसजीके


Related Articles

Latest News