Rajasthan Election 2023 कांग्रेस राजस्थान राज्य चुनाव समिति ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच उम्मीदवारों के नामों पर बीते दिन चर्चा की। इन मांगों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और समिति के अन्य सदस्य शुक्रवार शाम यहां पार्टी के वॉर रूम में बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने विधायकों के टिकट काटने की मांग की।
