उत्तर प्रदेश में फिर स्पीकर हटाओ अभियान चलाया जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि अनावश्यक रूप से लगे लाउडस्पीकर तुरंत हटवाए जाएं. अगर ऐसा नहीं हुआ तो डीएम-एसपी की जिम्मेदारी तय होगी.
