यूपी में दिसंबर तक शिक्षक संकुल के विद्यालय बनेंगे निपुण विद्यालय

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शिक्षक संकुल विद्यालयों को दिसंबर तक निपुण विद्यालय बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह में शिक्षक संकुल की बैठकों का एजेंडा और मंथली टास्क तय किया है। इसके तहत सभी डायट प्राचार्यों और बीएसए को निर्देशित किया गया है कि शिक्षक संकुल की बैठकों और मंथली टास्क का निर्धारित फॉर्मेट में पालन किया जाए। जनपदों के समस्त शिक्षक संकुल को प्रभावी प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जाए जिससे शिक्षक संकुल विद्यालयों को दिसंबर 2023 तक निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Latest News