यूपी पुलिस ट्रांसफर: वाराणसी के काशी, वरुणा और गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जोन स्तर पर विधानसभा बदलते हुए करीब ढाई सौ दारोगाओं का तबादला कर दिया है। काशी जोन में 98 दारोगाओं का तबादला हुआ है। गोमती जोन के डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह ने भी तबादला किए जाने की पुष्टि की है।
