युवक को पेड़ से बांधकर 'जय श्री राम' के नारे लगाने को किया मजबूर


बुलंदशहर, 18 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कुछ लोगों ने 23 साल के एक मुस्लिम युवक को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने युवक को ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को मजबूर किया और उसका सिर भी मुंडवा दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि चोरी के शक में मुस्लिम युवक को इन लोगों ने पकड़ा था। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 13 जून को जिले के काकोद पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए व्यक्ति के पिता की शिकायत स्वीकार की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़ित की पहचान दिहाड़ी मजदूर साहिल के रूप में हुई है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News