Monday, February 16, 2026

यहां भी टॉप पर टाटा की कंपनी, देखें भारत में काम करने की सबसे अच्छी जगहों के नाम

टाटा समूह की गिनती भारत के सबसे पुराने औद्योगिक घरानों में होती है. इसके अलावा भी कई कारण हैं, जो टाटा और टाटा की कंपनियों से लोगों को कनेक्ट करते हैं. ऐसा ही एक कारण उभरकर सामने आया है प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन की ताजी रिपोर्ट में. लिंक्डइन ने उन कंपनियों की सूची जारी की है, जो भारत में काम करने का सबसे अच्छा माहौल देती हैं. टाटा समूह की कंपनी ने इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है…

टीसीएस के बाद ये कंपनियां

लिंक्डइन की इस रिपोर्ट में देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) काम करने और करियर में प्रगति के लिहाज से सबसे अच्छी कंपनी मानी गई है. लिंक्डइन की ओर से तैयार टॉप कंपनीज इन इंडिया की 2023 की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि अमेजन दूसरे और मॉर्गन स्टेनली तीसरे स्थान पर है.

कम हुआ आईटी कंपनियों का दबदबा

इस सूची में पिछले साल प्रौद्योगिकी कंपनियों का दबदबा रहा था, लेकिन इस साल यह कम हुआ है. सूची में इस साल वित्तीय सेवा, तेल एवं गैस, पेशेवर सेवाएं, विनिर्माण और गेमिंग वाली कंपनियां भी शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सूची में 25 में से 10 कंपनियां वित्तीय सेवा, बैंक, वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की हैं. इनमें मैक्वैरी ग्रुप पांचवें स्थान पर, एचडीएफसी बैंक 11वें स्थान पर, मास्टरकार्ड 12वें और युबी 14वें स्थान पर है.

लिंक्डइन इंडिया की एमडी ने यह कहा

लिंक्डइन इंडिया की प्रबंध निदेशक निराजिता बनर्जी ने कहा, अनिश्चितता के इस माहौल में, पेशेवर काम करने के लिए ऐसी कंपनियों के बारे में मार्गदर्शन मांग रहे हैं जहां करियर का विकास हो और उन्हें दीर्घकालिक सफलता के लिए स्थापित होने में मदद मिले. शीर्ष कंपनियों की यह सूची सभी स्तरों पर पेशेवरों को नौकरी के अवसर खोजने के लिहाज से मददगार है.

उन्होंने कहा कि किसी विशेष कंपनी में रुचि रखने वाले लोग लिंक्डइन पर अब आसानी से पदों और उससे जुड़े कौशल के बारे में पता कर सकते हैं, अपने संपर्क के ऐसे लोगों को तलाश सकते हैं जो वहां काम करते हैं और कंपनी को ‘फॉलो’ कर भविष्य में आने वाले संभावित अवसरों के बारे में भी जान सकते हैं.

इस तरह से तैयार हुई रिपोर्ट

यह सूची लिंक्डइन के मंच पर उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है. इसे आठ मानकों के आधार पर तैयार किया गया है. इनमें आगे बढ़ने की क्षमता, कौशल विकास, कंपनी स्थिरता, बाहरी अवसर, कंपनी संबंध, स्त्री-पुरूष के स्तर पर विविधता, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और देश में कर्मचारी उपस्थिति शामिल हैं.

इतनी कंपनियों को पहली बार जगह

सूची में बीसवें स्थान पर मौजूद ड्रीम11 और 24वें स्थान पर मौजूद गेम्स24×7 जैसी कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं. इससे गेमिंग क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता पता चलती है. शीर्ष 25 कंपनियों की इस सूची में 17 कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं, जो भारतीय व्यापार परिवेश की मजबूत रफ्तार को दिखाती है.

ये भी पढ़ें: नई कर व्यवस्था को चुनने पर इन कटौतियों और छूट से धोना पड़ेगा हाथ

Source link

Related Articles

Latest News