बहराइच – कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर में बंदरों के मरे जाने का मामला हुआ है। डीएफओ ने रेंज के 4 कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने वन रक्षक को सस्पेंड किया और 2 वाचरों को नौकरी से निकाल दिया। वन रेंज अधिकारी को कारण बताने के साथ वन दारोगा को भी संबद्ध किया गया। डीएफओ की कार्यवाही से वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। यह मामला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज का है।
