मेरठ में भारी बारिश के बाद ढहा पुल का एक हिस्सा 


मेरठ, 27 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार शाम भारी बारिश के चलते पानी के तेज बहाव के कारण गंगा नदी पर दो शहरों को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा ढह गया।

पुल टूटने से आसपास के कई गांवों में यातायात ठप हो गया है।

मेरठ के हस्तिनापुर और बिजनौर को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा नदी का तेज बहाव नहीं झेल पाया और ढह गया। बता दें कि पुल को पिछले साल मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था।

मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीना ने कहा, ”हस्तिनापुर और बिजनौर को जोड़ने वाला पुल मरम्मत कार्य और सुरक्षा के चलते पिछले साल बंद कर दिया गया था। प्रोजेक्ट में देरी की जांच के लिए जांच चल रही है। संशोधित आकलन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है, जिसके चलते सुरक्षा प्रावधानों का निर्माण नहीं हो सका है, इसके चलते पुल फिर से टूट गया है।”

कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी जुलाई माह में लिंक रोड भी तहस-नहस हो गयी थी और छह माह तक इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी थी।

मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि सोमवार को लिंक रोड का एक हिस्सा नदी में बह गया, जिससे यहां आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कटाव के चलते धीरे-धीरे यह लिंक रोड नदी में समाता जा रहा है। पुल पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News