मिजोरम में आज से दो-दिन के विधानसभा सत्र (Mizoram Assembly Session) की शुरुआत हो गई है। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने 22 और 23 अगस्त को मिजोरम विधानसभा का दो-दिन का सत्र बुलाया है। अधिकारियों ने बताया कि सत्र के दौरान विधानसभा सचिवालय में छह विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही, अब तक 237 तारांकित और 119 अतारांकित प्रश्न भी प्राप्त हो चुके हैं।
