Monday, February 16, 2026

ममता और अखिलेश से मुलाकात करेंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार


Image Source : PTI
ममता और अखिलेश से मुलाकात करेंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दल महागठबंधन को मजबूती देने में लगी हुई हैं। ऐसे में विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहीम में जुटे जनता दल यूनाईटेड के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कोलकाता और लखनऊ जाने वाले हैं इस दौरान पश्चिम बंगाल के दौरे पर वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लखनऊ में वे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। कल नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं। इस दौरे पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी लखनऊ और कोलकाता जाएंगे। 

कल ममता बनर्जी से मिलेंगे नीतीश कुमार

कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। नीतीश कुमार से जब रविवार को ममता बनर्जी से प्रस्तावित बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, यह सब अभी पूछने की क्या जरूरत है। हम जब सब कर लेंगे तब बात करेंगे। उन्होंने अपने मुहीम के बारे में कहा कि हम अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं। कितनी बार बोल चुके हैं। हमारी अपनी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। हम पूरे देश के हित के बारे में सोच रहे हैं। अभी जो कुछ बी हो राह है। पूरे देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में हैं। हम चाहते हैं कि देश सुरक्षित रहे। आजादी की जो इतनी बड़ी लड़ाई हुई, नई पीढ़ी को मालूम होना चाहिए। कुछ लोग आजकल सब चीजों को बदल देना चाहते हैं। सब लोग जब एक साथ हो जाएंगे, मिलेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। हम इसके लिए काम कर रहे हैं।”   

तैयार हो रहा महागठबंधन

बता दें कि नीतीश कुमार इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी वहां मौजूद थे। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेंत वामपंथी नेताओं के साथ भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 में संयुक्त रणनीति को लेकर बैठकें की थी। बता दें कि इससे पूर्व 12 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली स्थिति उनके आवास पर मुलाकात की थी। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे। उसी दिन शाम को उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News