मथुरा कृष्ण जन्मभूमि विवाद ( Mathura Krishna Janambhoomi land dispute) पर मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के संबंधित रजिस्ट्रार को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत में निपटाए जा रहे हैं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि भूमि विवाद से संबंधित सभी मुकदमों का विवरण देने का भी आदेश दिया।
