बिहार सरकार ने शिक्षक बहाली के दूसरे चरण की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर से पहले इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इस बार 1 लाख 18 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। इस खबर के बाद शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों में फिर से खुशी की लहर दौड़ गई।
