Tuesday, February 17, 2026

बिपाशा बसु ने बेटी देवी और पति करण संग शेयर की प्यारी फोटो, लिखा- ‘एक तस्वीर में मेरी सारी दु


Bipasha Shared Daughter Pic: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी शादी की सातवीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी. कपल ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक भी एक वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थी. उनकी ये एनिवर्सरी इस साल इसलिए भी स्पेशल थी क्योंकि इस बार उन्होंने बेटी के जन्म के बाद अपनी पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी.

वहीं एक्ट्रेस ने अब इंस्टा पर बेटी देवी और पति करण के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसे फैंस काफी लाइक कर रहे हैं.

बिपाशा ने बेटी देवी और पति संग शेयर की प्यारी तस्वीर
बिपाशा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी नन्ही सी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और प्यार से किस करती भी दिख रही हैं. वहीं करण कैमरे की तरफ देख रहे हैं. तस्वीर में कपल की नन्ही परी ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप वाली फ्रॉक और एक बो हेयरबैड के साथ बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, “ मेरी पूरी दुनिया एक तस्वीर में, मंकी लव, माई लाइफ, माई हर्ट माई वर्ल्ड, बेटी का प्यार,पति.”


बिपाशा ने हाल ही में बेटी का चेहरा किया था रिवील
बता दें कि बिपाशा और करण ने नवंबर 2022 में अपनी लाडली बेटी देवी का वेलकम किया था. इस जोड़ी ने हाल ही में देवी का चेहरा भी रिवील किया था. जिसके बाद फैंस ने भी देवी की तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया था.

करण-बिपाशा वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल बिपाशा बेटी के साथ पैरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं. वहीं करण सिंह ग्रोवर जल्द ही सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है. इन सबके बीच पैंस बिपाशा को पर्दे पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: डाइट कोक से लेकर अचारी स्ट्रॉबेरी तक, Alia-Priyanka सहित मेट गाला के गेस्ट्स को डिनर में ये किया गया सर्व





Source link

Related Articles

Latest News