फिलिस्तीन-इजरायल टकराव पर चीन ने जताई चिंता


बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को वर्तमान फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष पर एक सवाल के जवाब में बताया कि चीन को तनाव और हिंसा बढ़ने पर चिंता है। चीन संबंधित पक्षों से संयम बनाए रखकर फौरन ही युद्ध विराम करने और नागरिकों की सुरक्षा करने की अपील करता है ताकि स्थिति और न बिगड़े।

प्रवक्ता ने बताया कि फिलिस्तान-इजरायल में बार-बार संघर्ष से जाहिर है कि शांतिपूर्ण प्रक्रिया का दीर्घकालिक निलंबन नहीं होना चाहिए। दोनों पक्षों में संघर्ष समाप्त करने का मूल रास्ता दो देशों की योजना लागू कर स्वतंत्र फिलिस्तीन देश की स्थापना है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फिलिस्तीन के मुद्दे पर और ध्‍यान देकर यथाशीघ्र दोनों पक्षों की शांति वार्ता बढ़ानी और चिरस्थाई शांति बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ इसके लिए निरंतर कोशिश करता रहेगा। उल्‍लेखनीय है कि फिलिस्तीन और इजरायल के बीच नये दौर की टक्कर से दोनों पक्षों के 400 से अधिक लोग मारे गये हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे


Related Articles

Latest News