प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा भारत: उपेंद्र कुशवाहा


202606033812859

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी।

उपेंद्र कुशवाहा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतर रही है। हर जगह विकास दिख रहा है, इसलिए यह एक अच्छी बात है। मेरी शुभकामनाएं और भविष्य में भी यह काम और भी मजबूती से जारी रहे।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं बचा है और वह केवल बयानबाजी तक सीमित रह गई है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास अब कोई काम नहीं बचा है, वह बस कुछ बयान देने तक ही अपनी भूमिका सीमित रखती है। लोग भी यही कह रहे हैं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के तौर पर अपना काम कर रहे हैं। कहीं-कहीं कुछ अनियमितताएं जरूर सामने आई हैं, लेकिन उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और हमारे प्रधानमंत्री खुद इस मामले को देख रहे हैं।”

इसी बीच, पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले की घटना पर उपेंद्र कुशवाहा ने सावधानी बरती। उन्होंने कहा, “मुझे इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं है।”

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार देर रात फायरिंग हुई थी। घटना में कोचिंग सेंटर का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला मारपीट और हिंसक झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई टीमें मौके पर पहुंचीं। घायल सुरक्षा गार्ड के बयान के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

–आईएएनएस

एसएके/डीकेपी


Related Articles

Latest News