पुणे में एक खेत में ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल


पुणे, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुणे जिले के इंदापुर तालुका में एक निजी प्रशिक्षण विमान गुरुवार दोपहर एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक महिला पायलट घायल हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि क्रैश-लैंडिंग में 22 वर्षीय ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गई। लेकिन विमान में किसी अन्य के हताहत होने या पायलटों की संख्या की कोई रिपोर्ट नहीं है।

विमान पुणे के बारामती में छह साल पुरानी विमानन कंपनी रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का था और दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच के लिए पुणे पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News