Tuesday, February 17, 2026

पुंछ में बीएसएफ का वाहन खाई में गिरा, एक जवान की मौत, 6 घायल


BSF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं. हाल ही में सेना की एंबुलेंस खाई में गिर गई थी जिसमें दो जवानों की जान चली गई थी. ताजा मामले में राज्य के पुंछ जिले में बीएसएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है जबकि 6 घायल हो गए हैं. घटना मनकोट सेक्टर में हुई है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घायल जवानों को नजदीकी सेना मेडिकल कैंप में भर्ती कराया गया है जहां पर 4 जवानों की हालत गंभीर बताई गई है. बीएसएफ ने इस हादसे पर बताया कि पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में बीएसएफ के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू

रविवार (07 मई) को देर शाम लगभग 6:20 के आसपास सीमा सुरक्षा बल का एक वाहन जिरात ताकियां शरीफ के नजदीक करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और वहां से पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जवानों को रेस्क्यू किया. जवानों को पास के सेना अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया.

राजौरी में खाई में गिरी थी सेना की एंबुलेंस

बीते दिनों राजौरी में भी ऐसा ही हादसा हुआ था. राजौरी के केरी सेक्टर के डूंगा गाला क्षेत्र में 29 अप्रैल को दोपहर बाद सेना की एंबुलेंस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में एंबुलेंस में सवार दो जवानों की मृत्यु हो गई थी. रोमियो फोर्स की एंबुलेंस केरी सेक्टर में तैनात है. इसकी एंबुलेंस डूंगा गाला क्षेत्र से गुजर रही थी. इसी दौरान वह सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: सेना ले रही थी तलाशी, तभी देखकर भागने लगा संदिग्ध शख्स पकड़ में आया, उगले कई राज





Source link

Related Articles

Latest News