पिथौरागढ़ उत्तराखंड राज्य का एक प्रमुख शहर है और यह हिमालय पर्वतमाला का प्रवेश द्वार है। खूबसूरत सोर घाटी में बसे इस शहर के उत्तर में अल्मोड़ा जिला है और पूर्व में काली नदी से सटा पड़ोसी देश नेपाल है । पिथौरागढ़ को मिनी कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है । यह हरे शंकुधारी वनों, साल, चीड़ और ओक के पेड़ों से घिरा हुआ हैं। यह स्थान साहसिक खेलों जैसे स्कीइंग, हैंग ग्लाइडिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए भी लोकप्रिय है ।
