Sunday, February 22, 2026

पांच लाख के इनामी टुनेश लकड़ा सहित छह नक्सली गिरफ्तार


रांची, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित छह नक्सलियों को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और जशपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से एक एके-47 के अलावा 90 कारतूस, एक मैग्जीन और नक्सली ड्रेस सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। टुनेश लकड़ा पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। इन सभी को झारखंड के गढ़वा जिला और छत्तीसगढ़ के जशपुर एवं बलरामपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि के विरूद्ध बलरामपुर में 13 और झारखंड के भी कई थानों में हमला, मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण जैसे कुल 18 मामले दर्ज हैं।

टुनेश के अलावा जिन पांच अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रंजीत कुमार महतो, हेरमन कुमार गन्नुम, राम लकड़ा, तब्बसुम अहमद और गुलाम शहजादा शामिल हैं।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Related Articles

Latest News