पश्चिमी दिल्ली के नाले में मिला अज्ञात पुरुष का शव


नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के एक इलाके के नाले से मंगलवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया।

सुबह करीब 8.50 बजे पुलिस को शकुंतला नर्सिंग होम के पास नाले में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव की जांच की, जिससे पता चला कि मृतक ने बिंदीदार हरी और नीली टी-शर्ट और काली शॉर्ट्स पहनी हुई थी।

अधिकारी ने कहा, “मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद किया जाएगा।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News