पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में केंद्रीय धन की कथित धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर एक बड़े घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC के हजारों ग्राम प्रधान मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार में शामिल है। इसमें उनका साथ राज्य सरकार के अधिकारियों ने दिया है।
