पति राज कुंद्रा के रंग-ढंग में ढली शिल्पा शेट्टी, पहना एलईडी वाला मास्क


मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, जिन्हें हाल ही में फिल्म ‘सुखी’ में देखा गया था, के पति राज कुंद्रा आए दिन तरह-तरह के मास्क में नजर आते हैं। अब उनके नक्शे कदमों पर एक्ट्रेस भी चलती दिखाई दे रही हैं। दोनों मास्क पहने दिखाई दिए।

राज और शिल्पा ने एक जैसे काले मास्क पहने हुए थे। कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिल्पा के मास्क पर एलईडी लगी हुई है, वहीं राज ने ऐसा मास्क पहना था, जिसके डिजाइन में सींग बने हुए थे। दोनों कार से उतरे, एक दूसरे का हाथ पकड़ कर फोटोग्राफर को पोज दिया और डिनर के लिए रेस्तरां में चले गए।

रेस्तरां में दाखिल होने पर कपल ने अपने मास्क उतार दिए। इंटरनेट पर लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट किया।

एक यूजर ने लिखा: ”क्या मतलब है इनका चेहरा छुपाने का.. समझ नहीं आता।”

पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये की मुंबई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद राज ने फैंसी फेस मास्क पहनना शुरू कर दिया। राज को 2021 में एक कथित पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके लिए उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। यह साल के सबसे बड़े विवादों में से एक था।

राज ने अपने खिलाफ सभी दावों का खंडन किया है और कहा है कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है। हाल ही में, उन्होंने एक स्टैंड-अप एक्ट भी किया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News