पटना : जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है। इसको लेकर जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि इस ट्रेन को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। जमुई स्टेशन से भारतीय रेल को अधिक राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में वंदे भारत का जमुई स्टेशन पर भी ठहराव होना चाहिए।
