Nainital Tourism नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर सैलानियों की भारी आमद होने से शहर पैक हो गया है। जिससे शहर की रौनक में निखार आ गया है। विंटर सीजन की जोरदार शुरूआत देख कारोबारी भी बेहद उत्साहित है। आगामी मंगलवार तक पर्यटकों की आमद इसी तरह बरकरार रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
