निक जोनस ने शेयर की फैमिली फोटो, बेटी मालती और पत्नी प्रियंका संग आए नजर


मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉपस्टार निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस की फोटोज शेयर कीं।

निक ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें प्रियंका और उनकी बेटी, एक वर्षीय मालती मैरी चोपड़ा जोनस, जोनस ब्रदर्स के आखिरी कॉन्सर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे सभी एक साथ शामिल हुए। ये तस्वीरें हाल ही में अमेरिका के नैशविल में जोनस ब्रदर्स के शो के दौरान बैक स्टेज से ली गई थीं।

एक तस्वीर में निक को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है। दो अन्य तस्वीरों में वह मालती और प्रियंका के साथ नजर आए।

इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए निक ने लिखा, “वर्क डे पर अपने फैमिली को लेकर आएं।”

शनिवार को कॉन्सर्ट से मालती का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। क्लिप में, प्रियंका मालती को स्टेज के पास पकड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। निक उनका स्वागत कर रहे हैं और एक्साइटिड मालती स्टेज पर लगभग अपने पिता के पीछे-पीछे चल रही है।

निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की। उन्होंने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News