देहरादून, 17अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में मानसून के जाने के बाद अब मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही 16 अक्टूबर से एक बार फिर प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ ही तेज़ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में आंधी तूफान बारिश और बर्फबारी भी हुई। वहीं मंगलवार को भी मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश-बर्फबारी होने के साथ ही कई जिलों में भी अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार जताए हैं।
