देहरादून के मोहितनगर में महिला से चाकू के बल पर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित ठाकुर उर्फ गटर शास्त्री नगर खाला इंदिरा नगर का रहने वाला है। उस पर गैंगस्टर व कई अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। वह पांच बार जेल जा चुका है।
