दिल्ली में 16 साल के लड़के ने की खुदकुशी


नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मधु विहार इलाके में 11वीं क्लास के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक छात्र अपने माता-पिता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाने से निराश था।

मधु विहार पुलिस स्टेशन को शनिवार सुबह 7.06 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें चंदर विहार इलाके में आत्महत्या की घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने लड़के को बाथरूम में खिड़की की रॉड से बंधी रस्सी से लटका पाया।

पुलिस ने कहा कि मृतक अंकित ने सुसाइड नोट में पढ़ाई का जिक्र करते हुए माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर गहरी निराशा व्यक्त की थी। अंकित के पिता आर्किटेक्ट हैं। उसकी बड़ी बहन दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News