दिल्ली में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग


नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में प्लास्टिक कचरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, रात 12:44 बजे हनुमान मंदिर के पीछे कमरूद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी।

गर्ग ने कहा,“कुल 21 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। कोई दुर्घटना रिपोर्ट नहीं की गई।”

अध‍िकारी ने कहा, “आग खुले क्षेत्र में रखे प्लास्टिक कचरे और नालीदार रोल में लगी थी। आग लगने के बाद गोदाम का शेड भी आंशिक रूप से ढह गया।”

–आईएएनएस

सीबीटी


Related Articles

Latest News