तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ने ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की


चेन्नई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक ने राज्य साइबर पुलिस से एक ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया पर उनके साथ फर्जीवाड़ा कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एम. रवि ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने उनकी तस्वीर के साथ उनके नाम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया और सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन डाला कि उनके घर का फर्नीचर सेकेंड-हैंड कीमत पर बिक्री के लिए है।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि फेक अकाउंट से आने वाली पोस्ट उनकी नहीं हैं और उन्होंने लोगों से ऐसे पोस्ट के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उनके पर्सनल इनबॉक्स में कोई मैसेज आता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने मामले में पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है। धोखेबाजों द्वारा लोगों से पैसे ठगने के लिए नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों समेत लोकप्रिय व्यक्तियों के सोशल मीडिया खातों से फर्जीवाड़ा करने के कई मामले सामने आए हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News