निरस्त ट्रेन : हरिद्वार देहरादून और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की मुसीबत ट्रेन कैंसिल होने से बढ़ गई है। जनता एक्सप्रेस निरस्त है और दून एक्सप्रेस अगले दिन आ रही है। वाराणसी यार्ड रिमाडलिंग के कारण रेलवे ने जनता एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों को छह अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दिया है वहीं दून एक्सप्रेस बदले रूट के कारण लखनऊ पहुंच रही है।
