झारखंड के विनोद बिहारी विश्वविद्यालय के वीसी को गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद राज्यपाल ने पदमुक्त किया


रांची, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुखदेव भोई के खिलाफ गंभीर शिकायतों की पुष्टि के बाद झारखंड के राज्यपाल के आदेश पर उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार क्षम्य नहीं है। ऐसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

राजभवन की ओर से बताया गया है कि प्रो. सुखदेव भोई के विरुद्ध विभिन्न स्तरों से कई गंभीर शिकायतें कुलाधिपति कार्यालय को प्राप्त हुईं। इस पर राजभवन के आदेश पर उच्च शिक्षा विभाग ने एक टीम गठित कर आरोपों की जांच कराई गई।

बताया गया है कि टीम ने उनके विरुद्ध प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता बरतने की कई गंभीर शिकायतों की पुष्टि की गई। उनके आचरण को कुलपति पद की गरिमा के विपरीत पाया गया। इसके बाद उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी किया गया है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Related Articles

Latest News