जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अज्ञात बंदूकधारियों ने युवक को गोली मारी

[ad_1]

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अज्ञात बंदूकधारियों ने युवक को गोली मारी

श्रीनगर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने युवक की पहचान साहिल बशीर डार के रूप में की है, जिसे अनंतनाग जिले के वनिहामा इलाके में गोली मारकर घायल कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि युवक वात्रिगाम डायलगाम का रहने वाला है और वानिहामा में 10वीं कक्षा का छात्र है।

सूत्रों ने कहा, “घायल को अस्पताल ले जाया गया है। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”

–आईएएनएस

एबीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News