Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोक हुई. पहलवानों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया. पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें गोली मार दो.
पुलिस के रोकने के बाद पहलवान केरल हाउस के पास धरने पर बैठ गए. यहां से संसद कुछ ही दूरी पर है. इसके पहले पहलवान दो बैरिकेड पार कर यहां पहुंचे थे.
