केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया. इसके दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान है. इसलिए वे भाजपा को सत्ता में लाने का निर्णय किया है. शाह ने बताया कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के बेटे, भुनेश्वर साहू की हत्या करवाई थी।
