घर में रखी इन सब्जियों का जूस पीना शुरू करें, BP और शुगर रहेंगे दूर! पूरे दिन एक्टिव भी रहेंगे


Vegetable Juice: मौसम कोई सा भी हो हेल्थ का ध्यान रखने के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है और जब बात गर्मी के दिनों की हो तो डॉक्टर और डाइटिशियन हर किसी को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं. गर्मियों में ज्यादातर लोग फलों का ठंडा जूस पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में फलों की तरह सब्जी का भी जूस पीना काफी फायदा पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कुछ हेल्दी सब्जियों के जूस के बारे में जो आपके लिए फलों से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है

खीरे का जूस-गर्मियों में खीरा खाना किसे पसंद नहीं होता.ये हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. लेकिन सिर्फ खीरा ही क्यों आप इस के जूस से भी फायदा उठा सकते हैं.रोजाना खीरे का जूस पीने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ आप शरीर को डिटॉक्सिफाई भी कर सकते हैं.

लौकी का जूस- लौकी की सब्जी जितनी फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा इसका जूस हेल्दी है. ये भले ही आप को स्वादिष्ट ना लगे. लेकिन ये डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के लिए रामबाण से कम नहीं है. गर्मियों में इसे पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती और आपका पेट भी ठीक रहता है.

करेले का जूस- करेले के जूस के फायदे से हम सब वाकिफ हैं. करेले के जूस को डायबिटीज का दुश्मन माना जाता है. जिन लोगों का ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होता है,तो वो कुछ हफ्तों के लिए रोजाना करेले का जूस पी सकते हैं. इसके अलावा करेले का जूस पीने से पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी ठीक हो जाती है. मुंहासे की समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है. ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद कर सकता है.

करेले का जूस- टमाटर का जूस पोषक तत्वों की खदान है. इसमें काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन और अन्य पोषक पाए जाते हैं. टमाटर का जूस पीने से स्किन स्वस्थ रहती है और पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे भूख न लगना, कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है.

तोरई का जूस- तोरई के जूस से भी आपको फायदे मिल सकते हैं.तोरई में कैलोरी की मात्रा कम होती है और कोलेस्ट्रॉल की भी मौजूदगी ना के बराबर होती है. ये शरीर में प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और वसा को तुरंत पचाने का काम करती है. अगर आप वजन घटा रहे हैं तो आप तोरई के जूस को अपने डाइट में शामिल कर ले्. इससे आपकी वेट लॉस जर्नी आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Related Articles

Latest News