प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सहारे कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के गठबंधन आईएनडीआईए पर जमकर हमला बोला। तेलंगाना के निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तीन दशकों तक लटकाने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने इस अधिनियम को 30 साल से रोक कर बैठे हुए थे।
