ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा से जिस तरह से लगातार ड्रग्स की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर नगर के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है।राज्य पुलिस द्वारा सख्ती से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के बाद भी गुरुवार को एक बार फिर पुलिस और स्वाट के साझा ऑपरेशन में एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह ग्रेटर नोएडा में लगातार पकड़ी गई तीसरी ड्रग्स फैक्ट्री है। पुलिस ने यहां से चार विदेशी नागरिकों को मौके से गिरफ्तार किया है।
