गर्लफ्रेंड को बुलाने से इनकार किया तो युवक ने बच्चे को कुएं में फेंककर मार डाला


रांची, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में एक युवक ने आठ साल के बच्चे को कुएं में फेंककर मार डाला। युवक ने बच्चे से अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने को कहा था। बच्चे ने इनकार किया तो यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने मासूम की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा घाघरा गांव की है। जहां 12 अक्टूबर को कुएं से बालक का शव बरामद किया गया था। बालक आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले संदीप नामक युवक के साथ देखा गया था।

लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसकी जमकर पिटाई की गई। युवक को गंभीर रूप से जख्मी हाल में इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

अब उससे पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इस मामले का खुलासा हुआ है। उसने स्वीकार किया है कि गर्लफ्रेंड को न बुलाने पर उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया था। बच्चे के साथ मारपीट के बाद उसे कुएं में फेंक दिया था।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Related Articles

Latest News