Wednesday, February 18, 2026

क्यों आर्यन खान मामले में मुश्किलों में घिरे समीर वानखेड़े? जानें CBI रेड की वजह


CBI Raids at Sameer Wankhede Premises: सीबीआई ने मुंबई एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े समेत 4 अन्य लोग जिनमें विश्वा विजय सिंह, तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट एनसीबी, आशीष रंजन, तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी, मुंबई एनसीबी, केपी गोसावी (प्राइवेट आदमी जिसने फोटो वायरल की थी आर्यन की), संविले डिसूजा (प्राइवेट पर्सन) और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर 29 लोकेशन्स पर छापेमारी की है. 

धमकी दी आरोप में फंसा दिया जाएगा

एनसीबी की विजिलेंस टीम ने जांच के बाद सीबीआई से इस मामले की जांच के लिए आग्रह किया था. जांच में सामने आया कि मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर और दूसरे आरोपियों ने केस नंबर 94/2021 जो एनसीबी ने दर्ज किया था उसको सेटल करने की एवज में तमाम तरह की रिश्वत की डिमांड की थी और कुछ पैसा रिश्वत के तौर पर लिया भी था. 

आरोपों के मुताबिक, आर्यन खान मामले में एनसीबी को इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एक प्राइवेट क्रूज शिप पर कुछ प्राइवेट लोग ड्रग्स कन्ज्यूम कर रहे हैं और उनके पास ड्रग्स है. आरोप है कि इस केस में इन सभी आरोपियों ने 25 करोड़ रुपये की उगाही गिरफ्तार आरोपियों से करने की कोशिश की और धमकी दी कि ऐसा न करने पर नारकोटिक्स बरामद होने के आरोप में फंसा दिया जाएगा.

29 ठिकानों पर किया गया रेड्स

इसके साथ ही टोकन एमाउंट के तौर पर 50 लाख रुपये ले भी लिए गए थे. इस केस को दर्ज कर सीबीआई ने आज समीर वानखेड़े और बाकी के आरोपियों के 29 ठिकानों, जिसमें मुंबई, दिल्ली, रांची, लखनऊ, चेन्नई, गुवाहाटी शामिल है, रेड्स कर तमाम संदिग्ध कागजात, कैश और आर्टिकल्स रिकवर करने का दावा किया है. 

जल्द ही समीर वानखेड़े और दूसरे आरोपियों को सम्मन कर जांच में शामिल करने के आदेश सीबीआई की तरफ से दिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में 15 मई से ‘एंटी ओपन बर्निंग’ कैपेन, प्रदूषण कम करने को लेकर समर एक्शन प्लान की होगी शुरुआत



Source link

Related Articles

Latest News