क्या डियोड्रेंट से छुपाते हैं पसीने की बदबू? जान लीजिए इस जुगाड़ के नुकसान,


Deodorant Side Effects : गर्मी के मौसम में पसीने की बदबू से बचने के लिए ज्यादातर लोग डियोड्रेंट (Deodorant) का इस्तेमाल करते हैं. डियोड्रेंट पसीने की बदबू को दूर कर फ्रेशनेस और महक देता है. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कई तरह के केमिकल से बने होने के चलते डियोड्रेंट का ज्यादा इस्तेमाल शरीर और स्किन दोनों के लिए नुकसानदायक (Deodorant Side Effects) हो सकता है. अगर आप भी डियोड्रेंट ज्यादा लगाते हैं तो जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट्स…

 

डियोड्रेंट के साइड इफेक्ट्स

 

1. स्किन एलर्जी की वजह 

डियो ज्यादा लगाने से स्किन एलर्जी हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि डियो एल्यूमीनियम, अल्कोहल, आर्टिफिशियल एसेंस और कई तरह के पैराबींस से बना होता है. ये सभी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं. इसका ज्यादा इस्तेमाल  त्वचा पर लाल दाने, खुजली, रैशेज, जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. कई बार डियो के साइड इफेक्ट काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं. इससे त्वचा पर पपड़ी जम जाती है और सूजन और लालिमा भी परेशान कर सकती है.

 

2. सांस संबंधी समस्याएं

ज्यादा डियो के इस्तेमाल से इसके कण मुंह और नाक के जरिए श्वासनली तक पहुंच जाती हैं और सांस संबंधी समस्याएं होने लगती है. इससे डिप्रेशन, तनाव की प्रॉब्लम भी हो सकती है. इसकी वजह से नींद का उड़ जाना, बेचैनी, घबराहट जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

 

डियो नहीं नेचुरल तरीके से दूर करें पसीने की बदबू

  • डियो से एलर्जी है तो आप नेचुरल तरीके से पसीने की बदबू को दूर कर सकते हैं.
  • गर्मी के दिनों में हमेशा धुले और सूती कपड़े ही पहनें. कपड़े ढीले रहने से हवा आसानी से पास हो सकता है और पसीना सूख जाता है.
  • हर दिन कम से कम दो बार नहाएं और आर्मपिट में बालों की सफाई करते रहें. इससे पसीने के कीटाणु नहीं बढ़ पाते हैं.
  • पसीने की बदबू को दूर करने के लिए कोल्ड कंप्रेस या फिटकरी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

कुर्सी टेबल पर बैठ कर नहीं इस तरह खाने से मिलते हैं सेहत को फायदे ही फायदे… क्या आप जानते हैं सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Related Articles

Latest News