क्या आपका पेट साफ नहीं होता? नाश्ते में इन 3 फलों को जरूर करें शामिल


Image Source : FREEPIK
pears

पेट साफ करने वाले फल: पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को कभी भी नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। क्योंकि भले ही आप किसी एक दिन इसे नजरअंदाज कर दें लेकिन हर दिन धीमे-धीमे करके ये बढ़ता जाता है। ये कभी बदहजमी का कारण बनता है तो कभी पेट दर्द का। तो, कभी ब्लोटिंग का। कारण चाहे जो भी हो आपका पेट साफ नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आपको पेट साफ करने वाले इन फलों के बारे में जानना चाहिए। 

पेट साफ करने वाले 3 फल-Fruits to eat in constipation in hindi

1. पपीता-Papaya

पपीता खाना आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। सबसे पहले तो इसका फाइबर जो कि पेट की मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है। ये पहले पाचन क्रिया को तेज करता है और फिर आंतों की गतिविधियां बढ़ाता है। इससे मल त्याग आसान होता है और पेट साफ करने में मदद मिलती है। 

इन पत्तियों का पानी आपके पैरों की जलन दूर कर सकता है, पीते ही बर्फ की तरह ठंडा हो जाता है पेट

2. नाशपाती-Pears

नाशपाती का सेवन, पेट साफ करने में मददगार है। ये एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और ये पाचन क्रिया को तेज करता है। ये शरीर से पानी सोख लेता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है जिससे कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। 

papaya

Image Source : FREEPIK

papaya

कहीं भी किसी को आ जा रहा हार्ट अटैक, आज ही सुधारें ये आदतें, स्वामी रामदेव से जानें लोगों का दिल क्यों हो रहा है कमजोर ?

3. कीवी-Kiwis

कीवी में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसमें एक्टिनिडाइन (actinidain) एंजाइम होता है जो कि डाइजेस्टिव एंजाम्स को बढ़ाता है। ये पाचन तंत्र को तेज करता है और आंतों के काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये विटामिन सी से भी भरपूर है जो कि कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। तो, अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा है या फिर कब्ज की समस्या बनी रहती है तो आपको अपने नाश्ते में इन फलों को शामिल करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News