केरल के कोझिकोड में मौजूद कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जा रही Air India की फ्लाइट में अचानक बजा फायर अलार्म,

दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को अचानक कन्नूर ले जाना पड़ा। सूत्रों ने जानकारी दी कि पायलट सहित 176 लोग इस फ्लाइट में मौजूद थे। यह फ्लाइट सुबह 11 बजे के आसपास कन्नूर में सुरक्षित उतारा गया। उड़ान भरने के तकरीबन एक घंटे के बाद पायलट ने फ्लाइट में आग की चेतावनी वाली लाइट को जलती देखी और पायलट ने बड़ा कदम उठा लिया। जिसके बाद इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX 345 (Air India Express IX 345) को फौरन कन्नूर की ओर मोड़ दिया गया। हालांकि, जांच के बाद पता चला कि ये एक फॉल्स अलार्म था।  

Related Articles

Latest News