नई दिल्ली: केजीएफ भारतीय सिनेमा की ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्मों में से एक है. दो पार्ट में बनीं इस फिल्म ने साल 2018 और फिर 2022 में छप्पर फाड़ कमाई की थी. केजीएफ 1 और केजीएफ 2 में कलाकारों की एक्टिंग और कहानी ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता था. दोनों की फिल्मों में रॉकी के भाई में यश की एक्टिंग को खूब पसंद किया था. इस फिल्म में एक एक्ट्रेस ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इस एक्ट्रेस का नाम अर्चना जोइस है. अर्चना जोइस ने फिल्म में रॉकी भाई यानी यश की मां का रोल किया था
