NIA Raid Lucknow राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने लखनऊ कानपुर व गोरखपुर समेत छह शहरों में प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के सक्रिय सदस्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी कर गहन छानबीन की है। कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। प्रदेश में पीएफआइ व उसकी स्टूडेंट विंग कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआइ) का गहरा नेटवर्क रहा है।
